Search

सिकंदराबाद: आर.डी. एजुकेशनल स्कूल में हुआ रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

1,126 Views

सिकंदराबाद के आर.डी. एजुकेशनल स्कूल में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों ने भाग लिया। विजेताओं की घोषणा की गई और स्कूल प्रबंधक ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की


सिकंदराबाद: नगर के मोहल्ला खत्रीवाड़ा स्थित आर.डी. एजुकेशनल स्कूल में शुक्रवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

बच्चों ने विभिन्न विषयों पर सुंदर और आकर्षक रंगोलियाँ बनाकर सबका मन मोह लिया। प्रतियोगिता में विजेता छात्र-छात्राओं में —
कक्षा 1 से आरव, तनिष्क,
कक्षा 2 से बानी, तनिष्का,
कक्षा 3 से प्रिया, दिव्यांशी, सांची,
कक्षा 4 से मानवी, तनवी, अंकित,
कक्षा 5 से चेतन, दृष्टि, प्रियांशी, तनिष,
कक्षा 6 से राशी, हर्षिता, अन्शी,
कक्षा 7 से एकता, लवी, लक्ष्य,
कक्षा 8 से अभय, प्रदीप, कनिष्क विजेता घोषित किए गए।

स्कूल के शिक्षकों एवं स्टाफ ने प्रतियोगिता के दौरान बच्चों का मार्गदर्शन किया।


स्कूल प्रबंधक घनश्याम सैनी ने सभी प्रतिभागियों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों की रचनात्मकता और आत्मविश्वास को बढ़ावा देते हैं।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News