Search

परशुराम जन्मोत्सव का होगा भव्य आयोजन,दीक्षित पैलेस में हुई रूपरेखा तैयार

Share Now :

WhatsApp
435 Views

सिकंदराबाद। परशुराम जन्मोत्सव को लेकर ब्राह्मण समाज में उत्साह का माहौल है। जन्मोत्सव को भव्य रूप देने के लिए बीती रात दीक्षित प्लेस में एक भव्य बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें परशुराम जन्मोत्सव मनाने के लिए विस्तार से रूपरेखा तैयार की गई।

शनिवार की रात्रि हाईवे स्थित दीक्षित पैलेस बैंकट हॉल में ब्राह्मण सभा की एक बैठक का आयोजन किया गया ।जिसकी अध्यक्षता अनिरुद्ध शास्त्री ने की इस दौरान 10 मई को भगवान परशुराम के जन्मोत्सव को मनाने के विषय में विस्तार से बातचीत की गई। सभी विप्र जनों ने अपने-अपने विचार रखे और समस्त ब्राह्मण समाज को एकत्र होकर परशुराम के जन्मोत्सव में उत्साह के साथ मनाने की बात एक स्वर से उठी। इस दौरान नगर के प्रत्येक ब्राह्मण के घर-घर जाकर पत्रक देने और भगवान परशुराम के जन्मोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण देने की योजना तैयार की गई। जिससे कि ब्राह्मण समाज भारी संख्या में एकत्र हो सके ।इस मत पर सभी लोगों ने सहमति जताई और 10 मई की सुबह 8:00 राधा कृष्ण मंदिर में हवन का आयोजन इसके उपरांत परशुराम चौक पर भव्य आरती का आयोजन इसके उपरांत वही विशाल भंडारे का आयोजन किया जाना तय किया गया। इस दौरान पालिका अध्यक्ष डॉ. प्रदीप दीक्षित ने ब्राह्मण समाज से परशुराम जन्म उत्सव में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन अखिलेश शर्मा द्वारा किया गया। इस दौरान मंच पर अरविंद दीक्षित, अशोक शर्मा ,महेश शर्मा सुरेश शर्मा ,डॉ.नरेश शर्मा, मौजूद रहे। कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अंशु शर्मा व सचिन शर्मा, रविंद्र शर्मा ,प्रदीप शर्मा , डॉ.पवन दीक्षित,संतोष शर्मा ,श्याम शर्मा, दीपक गौड़,नारायण शर्मा ,केशव दीक्षित,सोनू शर्मा समेत सैकड़ो ब्राह्मण मौजूद रहे।

Spread the love

Published On

Leave a Comment