Search

खुर्जा: नवरात्रि व रामलीला को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट

495 Views

बुलंदशहर में नवरात्रि, रामलीला व काली शोभायात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट। एएसपी ग्रामीण डॉ. तेजवीर सिंह ने खुर्जा नगर क्षेत्र में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।


बुलंदशहर: आगामी नवरात्रि, रामलीला एवं काली शोभायात्रा को देखते हुए बुलंदशहर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ.तेजवीर सिंह ने क्षेत्राधिकारी खुर्जा पूर्णिमा सिंह के साथ थाना खुर्जा नगर क्षेत्रान्तर्गत प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया।

इस दौरान एएसपी ग्रामीण ने बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, महत्वपूर्ण व संवेदनशील स्थानों और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने रामलीला मंचन मैदान, रावण दहन स्थल और निकलने वाली शोभायात्राओं के रूट का भी निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डॉ. तेजवीर सिंह ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। किसी भी प्रकार की अफवाह या उन्माद फैलाने वाले असामाजिक तत्वों की सूचना तत्काल 112 नंबर अथवा संबंधित थाना प्रभारी को दें।

इस अवसर पर थाना प्रभारी खुर्जा नगर मय फोर्स मौजूद रहे।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Leave a Comment