Search

सिकंदराबाद: नैथला हसनपुर में विश्व दिव्यांग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, विधायक लक्ष्मीराज सिंह रहे मुख्य अतिथि

379 Views

सिकंदराबाद के नैथला हसनपुर गांव में विश्व दिव्यांग दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समारोह में कई गणमान्य लोग और ग्रामीण उपस्थित रहे।


सिकंदराबाद:  नैथला हसनपुर गांव में बुधवार को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्व. अंगूरी देवी दिव्यांग कृत्रिम अंग संस्थान द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने दिव्यांगजनों के लिए इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि—
यह सराहनीय प्रयास अनेक दिव्यांग भाई-बहनों को नई ऊर्जा, आत्मनिर्भरता और जीवन में आगे बढ़ने का सशक्त आधार प्रदान करेगा। समाज के हर व्यक्ति तक समान अवसर पहुंचाने की दिशा में यह कदम अत्यंत प्रेरणादायक है।

कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे, जिनमें कु. बीना शर्मा, चेयरमैन दीप्ति मित्तल (बुलंदशहर), मनोज कुमार, पुनीत शर्मा, सन्नी अग्रवाल, कविता शर्मा और विनोद कुमार शामिल थे। इसके अलावा बड़ी संख्या में ग्रामवासी भी मौजूद रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment