Search

सिकंदराबाद: मुलायम सिंह यादव की तृतीय पुण्यतिथि पर समाजवादियों ने किया हवन-पाठ, उनके विचारों को किया याद

596 Views

समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव की तृतीय पुण्यतिथि ग्राम सनौटा के श्री कृष्णा फार्म हाउस में हवन-पाठ के साथ मनाई गई। समाजवादियों ने उनके योगदान और विचारों को याद कर श्रद्धांजलि दी।


सिकंदराबाद : समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व रक्षा मंत्री भारत सरकार व उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव की तृतीय पुण्यतिथि पर ग्राम सनौटा स्थित श्री कृष्णा फार्म हाउस में श्रद्धांजलि सभा, हवन और पाठ का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र के कोने-कोने से आए बुजुर्गों, नौजवानों और किसानों ने नेताजी के समाज के शोषित, पिछड़े, किसान और नौजवान वर्गों के लिए किए गए कार्यों को याद किया।

कार्यक्रम में बोलते हुए विनय शर्मा ने कहा कि “10 अक्टूबर 2022 को हमने नेताजी को खो दिया, लेकिन उनके विचार और योगदान आज भी हमारे बीच जीवित हैं।” उन्होंने बताया कि मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवंबर 1939 को इटावा जिले के सैफई गांव में हुआ था। एक साधारण किसान परिवार से निकलकर उन्होंने राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई और समाजवादी पार्टी की स्थापना की।


वे तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार में रक्षा मंत्री रहे। उनका जीवन पिछड़े वर्गों, किसानों, मजदूरों और अल्पसंख्यकों के उत्थान के लिए समर्पित रहा। शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।
वे ‘नेताजी’ के नाम से लोकप्रिय थे और हमेशा सामाजिक न्याय की आवाज बुलंद करते रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता

मंच का संचालन पूर्व विधानसभा अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने किया।
इस अवसर पर बाबा चत्तर सिंह यादव, को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन महेश यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विपिन यादव, संजीव शर्मा किशनपुर, आशिष शर्मा सिकंदराबाद, हेमंत कौशिक हसनपुर जागीर, दिनेश शर्मा अरोड़ा, अजय शर्मा सिकंदराबाद, राजेश शर्मा, मनोज शर्मा, विपुल शर्मा, रोहतास प्रधानजी, राजबीर प्रधान (औरंगाबाद अहीर), पप्पू प्रधान, जगबीर प्रधान (कोटा), सुभाष यादव (हरचना), विक्रम प्रधान, रामबीर दारोगा (कैथला), राकेश तेवतिया, सुरेंद्र मलिक, सुखबीर सिंह (गुलावठी), जॉली ठेकेदार, संजीव यादव (सनौटा), रामबीर मास्टरजी, सुखबीर नेताजी (बेनीपुर), सुरेंद्र यादव, मास्टर सतपाल (गाजीपुर), नारायण सिंह जाटव (गाजीपुर), सुरेन्द्र प्रधान (गेसूपुर), मोनू यादव, राहुल यादव (मनोवास), दिलशाद (माहौली), मुनाफ भाई (पूर्व सभासद, गुलावठी), महिंदर राणा (गुलावठी), विक्रांत यादव, कृष्णपाल (रिटौली), यशपाल सिंह, आशु यादव (सिरोधन), देवेंद्र, मुकेश यादव (पिलखंनवाली), वीरेंद्र यादव, रवींद्र यादव (आढा), अजय यादव (सरायदुला), जितेंद्र यादव (लालपुर), ठाकुर नरेंद्र प्रताप सिंह (वैर), मलूक बाबू (भराना), राजेश शर्मा, मनोज शर्मा (गाजीपुर) समेत क्षेत्र के कई समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी ने नेताजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment