Search

सिकंदराबाद: विधायक ने चलाया “कुंडी खटकाओ अभियान”, घर–घर जाकर भरवाए फॉर्म

399 Views

सिकंदराबाद के ग्राम बिलसूरी में विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने गहन मतदाता पुनरीक्षण (SIR) के तहत “कुंडी खटकाओ अभियान” चलाते हुए घर–घर जाकर मतदाताओं से तत्काल फॉर्म भरवाए और लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया।


सिकंदराबाद: रविवार को क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान (SIR) के तहत सिकंदराबाद के ग्राम बिलसूरी स्थित बूथ संख्या 162 पर घर–घर पहुंचकर मतदाताओं से संपर्क किया।

विधायक ने लोगों को “कुंडी खटकाओ अभियान” के माध्यम से तत्काल गणना फ़ॉर्म भरकर जमा करने की अपील की।

इस दौरान कई परिवारों के भरे हुए फ़ॉर्म मौके पर ही बीएलओ को उपलब्ध कराए गए।
लोगों ने स्थानीय समस्याएं भी रखीं, जिनका विधायक ने तुरंत समाधान कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विधायक ने कहा कि मतदाता सूची को सटीक व त्रुटिरहित बनाना लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने का अहम कदम है, इसलिए हर नागरिक सहयोग करे।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment