Search

सिकंदराबाद: मीडिया ट्रायल पर लॉ छात्रों की जोरदार बहस, कल्पना सिंह शेखावत रहीं प्रथम

334 Views

सिकंदराबाद: श्री स्वामी दयाल भटनागर लॉ कॉलेज में बुधवार को “मीडिया ट्रायल एंड जस्टिस” विषय पर एक भव्य वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न प्रतिष्ठित लॉ कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए।

प्रतियोगिता में एनआरसी लॉ कॉलेज खुर्जा, सरस्वती विद्या मंदिर लॉ कॉलेज शिकारपुर, विश्वेश्वरैया कॉलेज ऑफ लॉ ग्रेटर नोएडा, मॉडर्न इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ लॉ सिकंदराबाद, महिपाल इंस्टिट्यूट ऑफ लॉ एजुकेशन खुर्जा तथा वॉल्सन इंस्टिट्यूट ऑफ लॉ सहित कई संस्थानों के प्रतिभागियों ने भाग लिया।

निर्णायक मंडल में डॉ. वैशाली गर्ग, डॉ. श्वेता सिंह, डॉ. अरुण प्रकाश गुप्ता एवं प्रो. निधि सिंह शामिल रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों का निष्पक्ष मूल्यांकन किया।

कार्यक्रम में सिकंदराबाद बार एसोसिएशन की अध्यक्ष गीता सोलंकी की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कार्यक्रम की सराहना की।

परिणाम:

  • प्रथम स्थान: कल्पना सिंह शेखावत (एनआरसी लॉ कॉलेज, खुर्जा) – 5100
  • द्वितीय स्थान: दीक्षा (सरस्वती विद्या मंदिर लॉ कॉलेज, शिकारपुर) – 2100
  • तृतीय स्थान: ईशा देशवाल (वॉल्सन इंस्टिट्यूट ऑफ लॉ, सिकंदराबाद) – 1100
  • सांत्वना पुरस्कार: शिवा चौहान (विश्वेश्वरैया कॉलेज ऑफ लॉ, ग्रेटर नोएडा)

प्रतियोगिता में कुल 16 प्रतिभागियों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने मीडिया ट्रायल और न्याय व्यवस्था पर अपने विचारों को तार्किक और प्रभावशाली ढंग से रखा।

कॉलेज के सचिव नितिन भटनागर ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों को न्याय प्रणाली की गहराई को समझना चाहिए और निष्पक्ष दृष्टिकोण अपनाना चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन पायल भटनागर ने किया। इस अवसर पर बुद्धदेव, एजाजुद्दीन, राजेंद्र शर्मा सहित कॉलेज का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment