बुलंदशहर में राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के तत्वावधान में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर भव्य विचार गोष्ठी और विशाल भंडारे का आयोजन। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल और विशिष्ट अतिथि विधायक लक्ष्मीराज सिंह।
बुलंदशहर: राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के तत्वावधान में मंगलवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर भव्य विचार गोष्ठी और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राम और श्याम मकवाना द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल और विशिष्ट अतिथि सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह रहे। कार्यक्रम का संचालन विनय गौरव ने किया।
दीप्ति मित्तल ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने श्रीराम के जीवन से हमें धर्म और मर्यादा का पालन करना सिखाया। विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने कहा कि रामायण हमें आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा देती है।
राजेंद्र अग्रवाल ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन को रूपांतरित कर अमर काव्य रामायण की रचना की, जो आज भी हमारे जीवन का मार्गदर्शन करती है।
कार्यक्रम में कमल मकवाना, जितेंद्र मोहन, धर्मेंद्र ठाकुर, हेमंत सिंह, स्वामी परम देव, जयप्रकाश, सुदेश मेहरोल सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
