Search

सिकंदराबाद: धूमधाम से सम्पन्न हुआ महाराज अग्रसेन जन्मोत्सव

997 Views
सिकंदराबाद में रविवार को महाराज अग्रसेन जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। आकर्षक झांकियों, वैश्य समाज के सम्मान समारोह और भव्य शोभायात्रा ने नगरवासियों का मन मोह लिया।

सिकंदराबाद: नगर में रविवार को महाराजा अग्रसेन जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम व श्रद्धा के साथ मनाया गया। जन्मोत्सव अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें भगवान सीताराम, महाकाली और महाराज अग्रसेन के स्वरूपों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। वहीं वैनिटी वैन में 18 राजकुमारों के गोत्र रूपी परिधानों में सजे वैश्य समाज के बच्चे भी लोगों के आकर्षण का कारण बने।

जन्मोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ अग्रसेन चौक स्थित चैम्बर धर्मशाला में हुआ, जहां महाराज अग्रसेन की प्रतिमा का पगड़ी बांधकर व अभिषेक कर वैश्य समाज के लोगों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री डी.पी. यादव, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल, विधायक लक्ष्मीराज सिंह, पूर्व विधायक बिमला सिंह सोलंकी, उषा बंसल, एस.सी. गर्गडॉ.ए.पी. गुप्ता सहित कई गणमान्य अतिथियों ने समाज के सेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा, धर्म और समाजसेवा में वैश्य समाज का योगदान देश के विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण है।

शोभायात्रा की शुरुआत गणेश वंदना व महाराज अग्रसेन की आरती के साथ हुई। सबसे आगे अश्व पर सवार सेनापति अग्र पताका लिए चल रहे थे। यात्रा में आदि गणेश, कुलदेवी महालक्ष्मी, महाकाली, भगवान श्रीराम के लंका विजय कर अयोध्या लौटने की झांकियां देखने लायक थीं। बाजारों में व्यापारियों ने जगह-जगह महाराज की आरती उतारी और प्रसाद वितरण किया।

नगर के मुख्य मार्गों—अग्रसेन इंटर कॉलेज, विजय द्वार, चौधरीवाड़ा, वैद्यवाड़ा, बड़ा बाजार, हनुमान चौक, कबाड़ी बाजार से होते हुए शोभायात्रा मंदिर भजनलाल पर पहुंची, जहां महाआरती के साथ इसका समापन हुआ। इस अवसर पर बाजारों में भगवान श्रीराम, माता सीता, महाराजा कुश, महाराजा वल्लभ सेन और माता माधवो के नाम से सजाए गए तोरण द्वार भी आकर्षण का केन्द्र बने।

पूरे आयोजन में अशोक सिंघल, मोहन लाल गोयल, शिवप्रकाश काका, चंद्रप्रकाश सर्राफ, दीपक सिंघल, विभोर गुप्ता, नवीन सिंघल, नितिन अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, पुनीत चंद्रा, पियूष गोयल, अनिल गोयल समेत समिति के पदाधिकारी और वैश्य समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। शोभा यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन मौजूद रहा।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment