Search

सिकंदराबाद: नये फीडर निर्माण के चलते 11 फरवरी को बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

75 Views

सिकंदराबाद: 33/11 के.वी. विद्युत उपकेन्द्र जोखाबाद नंबर-2 से किशनपुर रूरल क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति दिनांक 11 फरवरी 2026 बुधवार को प्रस्तावित नये किशनपुर फीडर की लाइन निर्माण के कारण बाधित रहेगी।

विद्युत विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक कुल 7 घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान किशनपुर फीडर से ग्राम किशनपुर, विशनपुर, सांवली, हृदयपुर एवं राजारामपुर की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी।

उपखण्ड अधिकारी रवि कुमार ने क्षेत्र के सभी विद्युत उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे बिजली आपूर्ति बंद होने से पूर्व अपने आवश्यक कार्य पूर्ण कर लें तथा आपूर्ति बाधित रहने के दौरान धैर्य बनाए रखें।
विद्युत विभाग ने होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment