666 Views
खुर्जा से नौएडा (वाया बुलंदशहर) के लिए रोडवेज़ बस सेवा शुरू। विधायक मीनाक्षी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ, यात्रियों को होगी सुविधा।
बुलंदशहर: स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए खुर्जा से नौएडा (वाया बुलंदशहर) के लिए रोडवेज़ बस सेवा का शुभारंभ कर दिया गया है।
खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह ने परिवहन मंत्री के आदेशानुसार इस नई बस सेवा का पूजन कर हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ कराया।
इस अवसर पर एआरएम राजेंद्र सिंह, रोडवेज़ यूनियन नेता अनिल शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
नई सेवा शुरू होने से बुलंदशहर, खुर्जा और आसपास के यात्रियों को अब नौएडा तक सुगम व सीधी यात्रा का लाभ मिलेगा।
[democracy id=”current”]
