Search

खुर्जा: पुलिस ने टप्पेबाजी के शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

397 Views

खुर्जा: पुलिस ने एक शिकायत पर कार्रवाई करते हुए तीन शातिर टप्पेबाज अभियुक्तों को दादुपुर नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 60 हजार रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त कार भी जब्त की गई।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम हैं: अर्जुन उर्फ शिवओम पुत्र विष्णु (ग्राम चरौरा-औरंगाबाद), विष्णु पुत्र खमानी (ग्राम चरौरा-औरंगाबाद), और प्रेमराज पुत्र भगवान सहाय (ग्राम भवासी, थाना औरंगाबाद)।

क्षेत्राधिकारी खुर्जा पूर्णिमा सिंह ने बताया कि ये आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं। उन्होंने 3 अक्टूबर 2025 को थाना खुर्जा देहात क्षेत्रान्तर्गत शिवा होटल में अलीगढ़ निवासी एक व्यक्ति से जमीन बेचने के नाम पर 1 लाख रुपये ठगे और फरार हो गए थे।

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे जमीन बेचने और खरीदने वाले लोगों से संपर्क कर उन्हें अधिक पैसे देने का लालच देकर उनका विश्वास तोड़कर फरार हो जाते थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News