Search

करवा चौथ: सिकंदराबाद के बाजारों में महिलाओं की भारी भीड़

1,106 Views

सिकंदराबाद में करवा चौथ के पर्व को लेकर बाजारों में महिलाओं का उत्साह देखने लायक रहा। श्रृंगार सामग्री और पूजा की वस्तुओं की खरीदारी में भारी भीड़।


सिकंदराबाद: नगर में करवा चौथ के पर्व को लेकर बुधवार को महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया। सुबह से ही बाजारों में महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी, और साज-सज्जा, श्रृंगार सामग्री तथा पूजा की दुकानों पर रौनक देखने को मिली।

शाम होते-होते नगर के मुख्य बाजार, बड़ा बाजार, वैधवाड़ा और हनुमान चौक क्षेत्रों में भारी भीड़ देखी गई। महिलाएं करवा, छलनी, श्रृंगार सामग्री और पूजा की वस्तुएं खरीदती नजर आईं।

सिकंदराबाद में महिलाओं का श्रृंगार का सामान खरीदने के लिए कई दुकानें हैं। इनमें से “दुल्हन घर” की दुकान के मालिक मुकेश शर्मा ने बताया कि करवा चौथ को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह है। रोज़मर्रा के मुकाबले इस दौरान अधिक महिलाएं श्रृंगार का सामान खरीदने आती हैं, जिसमें आर्टिफिशियल ज्वेलरी की सबसे अधिक मांग है।

त्यौहार के चलते पूरे बाजार का माहौल उत्सवमय बना रहा। पुलिस प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रबंध किए।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment