Search

ककोड़: धूमधाम से निकली मां काली की भव्य शोभायात्रा, झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र

51 Views

ककोड़: नवरात्रि की नवमी तिथि (रामनवमी) के पावन अवसर पर ककोड़ कस्बे में मां काली की भव्य शोभायात्रा बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ निकाली गई। यह शोभायात्रा गोकुल मंदिर से शुक्रवार रात्रि लगभग 7 बजे प्रारंभ हुई, जिसमें ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और डीजे की धुनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए।

शोभायात्रा का शुभारंभ नगर पंचायत चेयरमैन मोहित सिंघल द्वारा भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष आरती एवं नारियल फोड़कर किया गया। इस दौरान नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

शोभायात्रा में कुल 12 आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। यात्रा गोकुल मंदिर से निकलकर मुख्य बाजार, सैनी मंदिर, शिशु मंदिर चौराहा, लोहारों वाली गली, कुमारों वाली गली और चावंड चौक कुइया होते हुए प्राचीन शिवालय देवी मंदिर पर संपन्न हुई।

झांकियों में भगवान गणेश की झांकी सबसे आगे रही, वहीं शिव-पार्वती एवं नंदी नृत्य, मां काली के अखाड़े और विभिन्न धार्मिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। खासकर मां काली के अखाड़ों में युवाओं द्वारा तलवारबाजी, लाठी-डंडों के करतब लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे।

पूरे मार्ग में शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते-गाते नजर आए और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।

कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कोतवाली प्रभारी संजय वर्मा के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा, जिससे शोभायात्रा शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से संपन्न हुई।

इस मौके पर चेयरमैन मोहित सिंघल, सभासद पंकज सैनी, सुभाष सिंघल, बबलू, बूचा सिंह महाराज, विजय सिंघल, लोकेश, विकास सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


 

Spread the love

Published On

Leave a Comment