Search

ककोड़ में आवारा पशु से बचने के प्रयास में कार खाई में पलटी, तीन घायल

711 Views
ककोड़ थाना क्षेत्र में रविवार शाम आवारा पशु से बचने के प्रयास में कार खाई में पलट गई। हादसे में एक महिला समेत तीन लोग घायल हुए, जिन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

ककोड़: रविवार शाम ककोड़ थाना क्षेत्र के श्याम वाटिका के सामने एक टाटा टैगोर इलेक्ट्रिक कार आवारा पशु को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। घटना की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और कार में फंसे सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

कार में सवार रश्मि भारती पत्नी लेखराम, निवासी न्यू अशोक नगर, दिल्ली, अपने मायके नगला इलाहाबाद, थाना चोला में रक्षाबंधन का त्योहार मनाकर रविवार शाम दिल्ली लौट रही थीं। इसी दौरान अचानक एक आवारा पशु सड़क पर आ गया, जिससे बचने के चक्कर में कार डिसबैलेंस होकर खाई में गिर गई।

पुलिस के अनुसार, कार में एक महिला समेत तीन लोग सवार थे। हादसे में दो लोगों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment