Search

सिकंदराबाद: जेएस कॉलेज की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, अनु शर्मा और चंचल बने चैंपियन

99 Views

सिकंदराबाद: नगर के जेएस कॉलेज में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के अंतिम दिन शुक्रवार को खिलाड़ियों ने मैदान पर शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर छात्र अनु शर्मा और छात्रा चंचल को चैंपियन घोषित किया गया। सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को कॉलेज के वार्षिक समारोह में पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

प्राचार्य प्रोफेसर वैभव जैन ने विजेता छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। इससे शारीरिक और मानसिक विकास होता है। प्रतियोगिता के संयोजक शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रोफेसर होशियार सिंह रहे।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन एथलेटिक्स स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। 400 मीटर दौड़ में छात्र वर्ग में अनु शर्मा प्रथम, बॉबी कुमार द्वितीय और लविश तृतीय स्थान पर रहे। वहीं छात्रा वर्ग में चंचल ने प्रथम, गुड्डन ने द्वितीय और हिमानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

800 मीटर दौड़ में छात्र वर्ग में अनु शर्मा प्रथम, बॉबी कुमार द्वितीय और हर्ष भाटी तृतीय स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में गुड्डन ने प्रथम, संजू ने द्वितीय और विशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शॉट पुट प्रतियोगिता में उस्मान प्रथम, दीपांशु द्वितीय और प्रशांत तृतीय स्थान पर रहे।

डिस्कस थ्रो में मनु ने प्रथम, वर्षा ने द्वितीय और अंजलि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जैवलिन थ्रो में छात्र वर्ग में उस्मान प्रथम, लविश द्वितीय और अंकित तृतीय स्थान पर रहे, जबकि छात्रा वर्ग में वर्षा प्रथम, विशु द्वितीय और अंजलि तृतीय स्थान पर रहीं।

प्रतियोगिता को सफल बनाने में प्रोफेसर विनोद कुमार, डॉ. चंद्रवीर सिंह, अंजलि सिंह, रोशन परवीन, नीरज कुमार, निधि सारस्वत, मयंक सक्सेना, वातेस यादव, संगीता आर्य, डॉ. प्रीति सक्सेना, डॉ. प्रदीप गोयल, फरजाना और अंजू रानी सहित समस्त स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment