Search

सिकंदराबाद: सनातन हिंदू एकता पदयात्रा का शुभारंभ, विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने किया स्वागत

522 Views

सिकंदराबाद से बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता यात्रा में शामिल होने के लिए यात्रा का शुभारंभ हुआ। विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने साधु-संतों और श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। यात्रा वृंदावन धाम तक जाएगी, जहां भव्य मंदिर निर्माण का संकल्प लिया जाएगा।


सिकंदराबाद: बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी की सनातन हिंदू एकता यात्रा में सम्मिलित होने हेतु आज सिकंदराबाद से सनातन हिंदू एकता पदयात्रा का शुभारंभ किया गया। यह यात्रा मंदिर निर्माण हो संस्था के तत्वाधान में रामबाड़ा निकट श्री कृष्णा तालाब मंदिर से प्रारंभ हुई।

पदयात्रा के शुभारंभ के अवसर पर नगर में धार्मिक माहौल व्याप्त हो गया। बड़ी संख्या में साधु-संतों, भक्तों और श्रद्धालुओं ने कमंडल धारण कर भक्ति भाव के साथ यात्रा में भाग लिया। जय श्रीराम और हर हर महादेव के उद्घोष से नगर का वातावरण गुंजायमान हो उठा।

यात्रा जब बालाजी मंदिर के पास पहुंची, तो वहां क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पुष्पवर्षा कर यात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। विधायक ने कहा कि —

“यह पदयात्रा समाज में धर्म, एकता और संस्कारों के पुनर्जागरण का प्रतीक है। जब सनातन संस्कृति मजबूत होगी, तभी राष्ट्र सशक्त होगा।”

इस अवसर पर पंडित घनश्याम, पंडित आशीष उपाध्याय, रवि लोधी, बंटी लोधी सहित अनेक श्रद्धालु शामिल रहे। यात्रा में विभिन्न धार्मिक संगठनों और सामाजिक संस्थाओं ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

वहीं अरविंद दीक्षित, पिंकी वोहरा, नवीन गुप्ता समेत कई गणमान्य नागरिकों ने यात्रा के मार्ग पर पहुंचकर साधु-संतों का स्वागत किया और धर्म, शांति एवं एकता का संदेश दिया।

जानकारी के अनुसार, यह सनातन हिंदू एकता पदयात्रा सिकंदराबाद से प्रारंभ होकर वृंदावन धाम, मथुरा पहुंचेगी। यात्रा के समापन पर संत समाज द्वारा सनातन धर्म की अखंडता एवं एकता का संदेश देते हुए भव्य मंदिर निर्माण का संकल्प लिया जाएगा।

इस धार्मिक यात्रा के आयोजन से पूरे क्षेत्र में उत्साह और भक्ति का माहौल व्याप्त है। नगरवासी इस आयोजन को एक ऐतिहासिक अवसर के रूप में देख रहे हैं, जो धर्म, संस्कृति और एकता की भावना को सशक्त करेगा।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment