Search

सिकंदराबाद: हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर में निकली भव्य तिरंगा बाइक रैली

709 Views
सिकंदराबाद में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया, जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए।

सिकंदराबाद: हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत नगर में रविवार को भव्य तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ एसडीएम कोर्ट स्थित पावन कुटीर मैरिज होम से क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया।

तिरंगा बाइक रैली पावन कुटीर मैरिज होम से प्रारंभ होकर पुराना जीटी रोड, होली मेला बालाजी मंदिर, सराय झांझन, दामोदर तिराहा, कबाड़ी बाजार, हनुमान चौक, बड़ा बाजार, वैधवाड़ा, चौधरीवाड़ा, विजय द्वार, दनकौर तिराहा, जीटी रोड, अंबेडकर पार्क, खुर्जा गेट चौकी और कुत्ते की कब्र से होते हुए नगर भ्रमण कर पुनः पावन कुटीर मैरिज होम पर संपन्न हुई।

स अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष विकास चौहान, विधायक लक्ष्मीराज सिंह, पंडित सचिन शर्मा, नवीन गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. प्रदीप दीक्षित, अरविंद दीक्षित, नगर अध्यक्ष त्रिवेश राम गुप्ता सहित भारी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।

रैली के दौरान देशभक्ति के नारों से नगर गूंज उठा और तिरंगे की शान देखने लायक थी। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर रैली में भारी पुलिस बल तैनात रहा।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment