Search

बुलंदशहर: गुलावठी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो शातिर गोकश गैंगस्टर गिरफ्तार किए

389 Views

बुलंदशहर: गुलावठी पुलिस ने बीती रात मुठभेड़ के दौरान दो कुख्यात गोकश गैंगस्टर को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की। दोनों बदमाश पुलिस की गोली से घायल हुए, जिन्हें उपचार के बाद हिरासत में ले लिया गया।

जानकारी के अनुसार, गुलावठी कोतवाल शैलेंद्र प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ मोहाना स्थित आईटीआई कॉलेज के पास चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगे और फोर्स पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम बाल-बाल बच गई।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश घायल होकर गिर पड़े। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान यूनिस उर्फ चीना, पुत्र मेहंदी हसन, निवासी थाना हाफिजपुर (हापुड़), हाल पता लाडलावास, थाना सिकंदराबाद और जावेद उर्फ एजाज उर्फ मुर्गा, पुत्र इलियास, निवासी ताज बाग, जनपद अलीगढ़ के रूप में हुई।

सीओ भास्कर मिश्रा के मुताबिक, पकड़े गए बदमाशों से दो तमंचे, दो जिंदा कारतूस, एक स्प्लेंडर बाइक तथा पशु काटने के उपकरण—एक कुल्हाड़ी, दो छुरी, रेंती, रस्सी और प्लास्टिक के खाली कट्टे बरामद किए गए हैं।

आरोपियों के आपराधिक इतिहास में भी गंभीर मामले दर्ज हैं।

  • यूनिस उर्फ चीना पर हापुड़ व सिकंदराबाद में गोवध, गुंडा अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट सहित 8 मुकदमे दर्ज हैं।
  • जावेद उर्फ मुर्गा पर छतारी और डिबाई क्षेत्र में 5 मुकदमे दर्ज हैं।

गुलावठी कोतवाली में दोनों के खिलाफ नया मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment