Search

सिकंदराबाद: जीटी रोड पर नाले से हटाया गया अवैध कब्जा, जेसीबी से हुई कार्रवाई

277 Views

सिकंदराबाद: नगर पालिका ने मंगलवार दोपहर जीटी रोड पर अलीगढ़ मोटर्स से शाहजी डेयरी तक नाले के ऊपर किए गए अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई की। दुकानदारों द्वारा नाले पर कब्जा किए जाने के कारण लंबे समय से पानी की निकासी बाधित थी, जिससे आसपास की गलियों में जलभराव की समस्या बनी हुई थी।

नगर पालिका की टीम ने अधिशासी अधिकारी शिवराज सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन की सहायता से नाले की खुदाई कराई और अवैध निर्माण हटवाए।

अधिशासी अधिकारी शिवराज सिंह ने बताया कि करीब एक माह पूर्व दुकानदारों को नाले से अवैध कब्जा हटाने की चेतावनी दी गई थी। जीटी रोड स्थित कुत्ते की कब्र के पास पुलिया का निर्माण किया गया है और उससे आगे पानी की निकासी के लिए नाले का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसके बावजूद कुछ दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठानों के सामने नाले पर अवैध कब्जा कर उसे बंद कर रखा था। मंगलवार को जेसीबी मशीन से इन कब्जों को हटाया गया, जिससे नाला निर्माण की प्रक्रिया सुचारू रूप से आगे बढ़ सके।

कार्रवाई के दौरान नाले को पूरी तरह खोलकर सफाई का रास्ता साफ किया गया, जिससे जलनिकासी व्यवस्था में सुधार होने की उम्मीद है।

नगर पालिका प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में नालों पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment