Search

सिकंदराबाद: भव्य निशान यात्रा निकाली गई, श्रद्धा और भक्ति से गुंजायमान हुआ नगर

689 Views

सिकन्द्राबाद: आज दिनांक 6 नवंबर 2025 को मंदिर श्री राधा कृष्ण, चौकी नरेश खुर्जा चौकी से भव्य निशान यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ मंदिर श्री राधा कृष्ण चौकी नरेश खुर्जा चौकी से हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

निशान यात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर जीटी रोड, दनकौर तिराहा, विजयद्वार, चौधरीबाड़ा, मंदिर प्रिय बिहारी लाल, वैद्यवाड़ा, बड़ा बाजार, हनुमान चौक, कबाड़ी बाजार मार्ग से होती हुई मंदिर भजनलाल संकीर्तन स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई।

यात्रा के दौरान श्रद्धालु “राधे-राधे” और “जय श्री कृष्ण” के जयघोषों से वातावरण को भक्तिमय बना रहे थे। पूरे मार्ग को फूलों और रंग-बिरंगी पताकाओं से सजाया गया। जगह-जगह पर श्रद्धालुओं द्वारा निशान यात्रा का स्वागत पुष्पवर्षा और जलपान वितरण के साथ किया गया।

भव्य निशान यात्रा में नगर के गणमान्य नागरिकों, युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यात्रा के समापन पर मंदिर भजनलाल संकीर्तन स्थल पर संकीर्तन और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment