Search

सिकंदराबाद: गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद

392 Views

सिकंदराबाद:  अपराध रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिकंदराबाद पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

कोतवाली सिकंदराबाद में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित अभियुक्त शिवम पुत्र महेन्द्र सिंह, निवासी सिकंदराबाद को पुलिस ने रात्रि के समय गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई वाहन चेकिंग के दौरान ककोड़ रोड से ग्राम मुकुंदगढ़ी जाने वाले मार्ग पर की गई।

पुलिस द्वारा की गई तलाशी में अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर बरामद किया गया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को हिरासत में लेकर उसके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment