Search

सिकंदराबाद: फुटपाथ पर अतिक्रमण, पैदल यात्रियों की जान खतरे में

78 Views

सिकंदराबाद: शहर में स्टेट हाईवे किनारे फुटपाथ पर बढ़ते अतिक्रमण ने पैदल यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रोडवेज बस अड्डे से लेकर एसडीएम कॉलोनी तक फुटपाथ पर रेहड़ी, ठेली, दुकानदारों और वाहनों का कब्जा हो गया है, जिससे लोगों को मजबूरन सड़क पर चलना पड़ रहा है।

स्थिति यह है कि सड़क की पटरी के दोनों ओर दुकानदारों और ठेला संचालकों ने स्थायी रूप से जगह घेर ली है। वहीं, नगर में समुचित पार्किंग व्यवस्था न होने के कारण दुपहिया और चार पहिया वाहन भी फुटपाथ पर ही खड़े कर दिए जाते हैं। इससे पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित रास्ता पूरी तरह खत्म हो गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रोजाना स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को जान जोखिम में डालकर तेज रफ्तार वाहनों के बीच से गुजरना पड़ता है, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है।

इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग और अधिकारी इस समस्या को लेकर पूरी तरह मौन नजर आ रहे हैं। स्टेट हाईवे ही नहीं, बल्कि पूरे नगर में अतिक्रमण की समस्या बढ़ती जा रही है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है।

अधिशासी अधिकारी शिवराज सिंह से फोन पर संपर्क करना चाह तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। शहरवासियों ने प्रशासन से जल्द अतिक्रमण हटाकर फुटपाथ को खाली कराने और उचित पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि पैदल यात्रियों को सुरक्षित रास्ता मिल सके।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment