Search

सिकंदराबाद: बिजली चोरी के खिलाफ अभियान, 9 उपभोक्ता पकड़े गए

533 Views

सिकंदराबाद: सिकंदराबाद की टीम ने जोखाबाद क्षेत्र के ग्राम तिलबेगमपुर व तिल की मढ़ैया में बिजली चोरी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया। यह अभियान अधिशासी अभियंता राहुल शर्मा के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी रवि कुमार, अवर अभियंता संजय कुमार मौर्य, श्रीकृष्ण तथा शाहिद हसन द्वारा संचालित किया गया।

अभियान के दौरान 9 उपभोक्ता बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए, जिनका कुल भार 14.5 किलोवाट पाया गया। सभी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है।

उपखंड अधिकारी रवि कुमार ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे विद्युत का प्रयोग वैध तरीके से करें और चोरी से बचें, जिससे कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment