Search

सिकंदराबाद: 3 घंटे बिजली रहेगी बंद; कई इलाकों में सप्लाई बाधित

178 Views

सिकंदराबाद:  33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र तहसील पर नए देवी मंदिर फीडर को ऊर्जीकृत करने के चलते बुधवार, 8 अप्रैल 2026 को शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

एसडीओ रवि कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक करीब 3 घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

इस दौरान देवी मंदिर फीडर एवं नगरपालिका द्वितीय फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली नहीं रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों में पुरानी तहसील, बड़ा बाजार, बैध वाड़ा, चौधरीवाड़ा बाजार, ज्ञान लोक कॉलोनी, जेवर बस स्टैंड, टीचर्स कॉलोनी, जीटी रोड, पक्का बाग, छासियावाड़ा, भाटियावाड़ा, देवी मंदिर गेट, खत्रीवाड़ा, खुर्जा रोड, हनुमान चौक, रिसालदारान, जमाईपुरा और सिकंदराबाद कस्बा शामिल हैं।

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें और सप्लाई बाधित रहने के दौरान धैर्य बनाए रखें।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment