Search

बुलंदशहर: डीएम-एसएसपी ने पीईटी परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, नकलविहीन कराने के दिए निर्देश

111 Views

बुलंदशहर में डीएम श्रुति और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने पीईटी-2025 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा नकलविहीन व शांतिपूर्वक कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और बायोमैट्रिक सत्यापन की पुख्ता तैयारी की।


बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी-2025) को सकुशल, सुचितापूर्ण और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जनपद प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में शनिवार सुबह जिलाधिकारी श्रुति एवं एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

दो पालियों में हो रही परीक्षा

परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक होगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

 

केंद्रों पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था

निरीक्षण के दौरान डीएम-एसएसपी ने मुस्लिम इंटर कॉलेज एवं राजकीय इंटर कॉलेज, बुलंदशहर का दौरा किया। अधिकारियों ने बताया कि अभ्यर्थियों की बायोमैट्रिक डाटा (फोटो एवं आइरिस स्कैन) कैप्चर किया जा रहा है। कोई भी अभ्यर्थी प्रतिबंधित वस्तु परीक्षा केंद्र में लेकर न जा सके इसके लिए सघन चेकिंग कराई जा रही है। यदि किसी अभ्यर्थी के पास प्रतिबंधित वस्तु पाई जाती है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सीसीटीवी से हो रही निगरानी

डीएम-एसएसपी ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया और परीक्षा की लाइव मॉनिटरिंग देखी। साथ ही केंद्र पर अनुपस्थित अभ्यर्थियों की जानकारी भी ली गई।

उत्तर पुस्तिकाओं के सीलिंग पर दिए निर्देश
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापक, सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट से बातचीत कर परीक्षा समाप्त होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को निर्धारित लिफाफों में ही सील करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा को बिना किसी व्यवधान और पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया जाए।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment