Search

बुलंदशहर: कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने ईद मिलादुन्नबी जुलूस में की शिरकत, लोगों को दी मुबारकबाद

107 Views

बुलंदशहर के पहासू नगर में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर निकले जुलूस में कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने शिरकत की। उन्होंने मुस्लिम समाज को बधाई देते हुए भाईचारे, मोहब्बत और गंगा-जमुनी तहज़ीब को मज़बूत करने का आह्वान किया।


बुलंदशहर: ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर पहासू नगर में बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ जुलूस निकाला गया। जुलूस में भारी संख्या में लोग शामिल हुए और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारों से माहौल देशभक्ति की भावना से सराबोर हो उठा।

इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने शिरकत की और मुस्लिम समाज को कांग्रेस परिवार की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ईद मिलादुन्नबी का पर्व पैग़म्बर हज़रत मोहम्मद साहब के पवित्र जीवन, त्याग, सच्चाई और इंसानियत के संदेश को याद करने का दिन है। हमें उनके बताए मार्ग पर चलते हुए भाईचारे, मोहब्बत और आपसी एकता को मज़बूत करना चाहिए।

जियाउर्रहमान ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा गंगा-जमुनी तहज़ीब, आपसी सौहार्द और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलना ही कांग्रेस की राजनीति और सोच है।

जुलूस में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के साथ जिला सचिव सगीर अहमद, नरेश बाल्मिकी, नगर अध्यक्ष परवेज पठान, नदीम खान, आबिद खान, सुहैल सूर्या, कामिल खान, आखिल खान, संजय शर्मा, सूर्य पंडित सहित कई कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे।


 

Spread the love

Published On

Leave a Comment