359 Views
“बुलंदशहर ट्रैफिक पुलिस ने नेशनल हाइवे-34 पर ओवरस्पीडिंग वाहनों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अगस्त माह में 22 लाख रुपये के चालान काटे। करीब 1100 वाहन चालकों पर कार्रवाई।”
बुलंदशहर: नेशनल हाइवे-34 पर तेज रफ्तार से दौड़ते वाहनों पर ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती दिखाई है। एसएसपी के आदेश पर चलाए गए अभियान के तहत अगस्त महीने में करीब 22 लाख रुपये के चालान काटे गए।

टीएसआई राजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रैफिक पुलिस टीम ने करीब 1100 वाहनों को ओवरस्पीडिंग पर कार्रवाई की है। स्पीड लेज़र गन से वाहनों की गति मापकर चालान किए गए।
उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि सड़क हादसों पर रोक लगाई जा सके और लोग यातायात नियमों का पालन करें।
क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
