Search

बुलंदशहर: पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश घायल, हथियार–नकदी बरामद; दोनों पर दर्ज हैं कई गंभीर मुकदमे

526 Views

बुलंदशहर के खुर्जा नगर क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में दो शातिर अपराधी घायल हो गए। पुलिस ने मौके से हथियार, नकदी और मोटरसाइकिल बरामद की। दोनों बदमाशों पर कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं


बुलंदशहर:  खुर्जा नगर क्षेत्र में बीती देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। कसेरु कट के पास हुई इस मुठभेड़ में दो बदमाश अमन विला और गोविंद पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सूरजमल जटिया सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, कोतवाली खुर्जा नगर की टीम वाहन चेकिंग और कॉम्बिंग अभियान चला रही थी। मुखबिर की सूचना पर बदमाशों की तलाश के दौरान कसेरु कट पर उनका सामना हो गया। इसके बाद दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई।

मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने 12,000 रुपये नकद, दो तमंचे (315 बोर), दो खोखा कारतूस, चार जिंदा कारतूस और दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

घायल बदमाश अमन विला पर विभिन्न थानों में 15 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि गोविंद पर 8 मुकदमे दर्ज हैं। दोनों पर लूट, डकैती और चोरी जैसे गंभीर मामलों में आरोप हैं।

पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और मामले की जांच जारी है।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment