Search

बुलंदशहर किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने मुनीत चौधरी

114 Views

कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत बुलंदशहर किसान कांग्रेस का जिलाध्यक्ष स्याना विधानसभा क्षेत्र के धनियावली निवासी मुनीत चौधरी को बनाया गया। क्षेत्र में खुशी की लहर, नेताओं ने दी बधाई।


बुलंदशहर: कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत प्रकोष्ठों में नई नियुक्तियों की प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में बुलंदशहर किसान कांग्रेस का जिलाध्यक्ष स्याना विधानसभा क्षेत्र के गांव धनियावली निवासी मुनीत चौधरी को बनाया गया है। किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष खलील नंबरदार द्वारा जारी सूची में उनका नाम शामिल किए जाने से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।

मुनीत चौधरी इससे पूर्व युवा कांग्रेस में ब्लॉक अध्यक्ष एवं जिला महासचिव की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। मंगलवार को जिला कार्यालय पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान एडवोकेट ने मुनीत चौधरी का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मुनीत चौधरी ने कहा कि किसान कांग्रेस किसानों की समस्याओं और मुद्दों को मजबूती से उठाएगी। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष खलील नंबरदार और जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान एड का आभार जताया।

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, डॉ. इरफान, कंट्रोल रूम प्रभारी नईम मंसूरी, नीरज ठाकुर, कासिम खान, आशु कुरैशी, संजय कुमार, देवेंद्र चौधरी, सुबोध मलिक समेत अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment