Search

सिकंदराबाद: लखनऊ महारैली को सफल बनाने के लिए बसपा की बैठक सम्पन्न

717 Views

सिकंदराबाद: सिकंदराबाद के पवन कुटीर मैरिज होम में बहुजन समाज पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 9 अक्टूबर 2025 को लखनऊ में काशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर होने जा रही महारैली को सफल बनाना रहा।

बैठक में बताया गया कि अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए वाहनों की व्यवस्था की जाएगी तथा बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर लखनऊ पहुँचाने की रणनीति पर चर्चा हुई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सतपाल पेपला शामिल हुए, वहीं विशिष्ट अतिथियों में प्रकाश चंद बादल, कमल राजन,मनवीर अधाना, सतीश सागर,अजय पिपिल,अरविंद नेता, संजय मास्टर, मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त बलराज गौतम जिला प्रभारी, बाबूलाल गौतम जिला प्रभारी तथा बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रविंद्र प्रधान ने की।

इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी गजराज गौतम, चंद्रशेखर, डॉ. लख्मीचंद (विधानसभा अध्यक्ष) तथा विधानसभा की पूरी टीम, सेक्टर अध्यक्ष और बूथ अध्यक्ष बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारियों ने कहा कि मायावती ही बहुजन समाज की सच्ची हितेषी हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि मायावती के शासनकाल में उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था मजबूत रही थी और अधिकारी जिम्मेदारी से कार्य करते थे। आज प्रदेश में बढ़ते अपराधों को रोकने में सक्षम सिर्फ मायावती ही हैं।

प्रभारियों ने यह भी कहा कि 2007 में मायावती ने सभी समाजों को जोड़कर सत्ता में वापसी का जो मूल मंत्र अपनाया था, वही रणनीति आज भी बहुजन समाज पार्टी को सत्ता की चाबी सौंप सकती है।

अंत में, बैठक में उपस्थित सभी समाज के लोगों ने बहन मायावती को दोबारा सत्ता में लाने का संकल्प लिया।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Leave a Comment