सिकंदराबाद में बहुजन समाज पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सैनी का हाजी इमरान और कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत। पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प।
सिकंदराबाद: बहुजन समाज पार्टी बुलन्दशहर के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सैनी का स्वागत किया गया। सिकंदराबाद में हाजी इमरान, पूर्व प्रत्याशी एवं प्रभारी, के आवास पर आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता ने भाग लिया।

कार्यक्रम में हाजी इमरान ने कहा, “हमारे नवनियुक्त जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सैनी के नेतृत्व में पार्टी बुलंदशहर में नई ऊँचाइयाँ छूएगी। हम सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत से उनका समर्थन करेंगे।”

लक्ष्मण सैनी ने कहा, “मैं इस जिम्मेदारी को स्वीकार करते हुए सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग का आभारी हूँ। हमारा उद्देश्य है कि पार्टी को जन-जन तक पहुँचाया जाए और बुलंदशहर में बसपा की मजबूत पहचान बनाई जाए।”
कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित थे। सभी ने मिलकर नए जिला अध्यक्ष का स्वागत किया और पार्टी को मजबूत करने के लिए एकजुटता का संकल्प लिया।
