Search

भाजपा विधायक की शिकायत अपनी ही सरकार से, बोले- “15 दिन से बिजली नहीं,अधिकारी फोन तक नहीं उठा रहे”

1,465 Views

👉 सिकंदराबाद क्षेत्र में बिजली संकट, विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने ऊर्जा विभाग को लिखा पत्र


बुलंदशहर:  सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र में बीते 15 दिनों से लगातार बिजली संकट बना हुआ है। इस पर अब भाजपा के ही विधायक ठाकुर लक्ष्मीराज सिंह ने राज्य सरकार के ऊर्जा विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए प्रमुख सचिव (ऊर्जा) को पत्र लिखा है।

विधायक ने पत्र में बताया कि सिकंदराबाद नगर, गुलावठी नगर और ग्रामीण क्षेत्र,ककोड़ क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित है। ट्यूबवेल बंद होने से किसानों की फसलें सूख रही हैं। स्थानीय अभियंता और कर्मचारी न तो फोन उठा रहे हैं और न ही समस्या का समाधान कर रहे हैं।

“जनता में भारी आक्रोश है। दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो और समस्या का शत-प्रतिशत समाधान सुनिश्चित किया जाए”  विधायक लक्ष्मीराज सिंह

इस पत्र से साफ है कि भाजपा विधायक को भी अपनी ही सरकार की लापरवाही पर सवाल उठाने पड़े हैं। यह मामला न सिर्फ प्रशासनिक ढीलापन दिखाता है, बल्कि जनता के विश्वास को भी प्रभावित कर सकता है।


Poll not found

Spread the love

Published On

1 thought on “<span class="first">भाजपा</span> <span class="second">विधायक की शिकायत अपनी ही सरकार से, बोले- “15 दिन से बिजली नहीं,अधिकारी फोन तक नहीं उठा रहे”</span>”

  1. सरकार चाहे किसी की भी हो जन प्रतिनिधि का काम है जनता की समस्याओं से अधिकारियों और सरकार को अवगत कराना। मा लक्ष्मीराज जी ने भी अपना राज धर्म निभाया है कोई ग़लत काम नहीं किया है। वास्तव में क्षेत्र में बिजली की समस्या लगातार बनी हुई है ।
    विधायक जी धन्यवाद के पात्र हैं। 🙏

    Reply

Leave a Comment