Search

बुलंदशहर पुलिस की बड़ी कामयाबी: सर्विलांस टीम ने बरामद किए 167 खोए हुए मोबाइल फोन

867 Views

बुलंदशहर: जिले की सर्विलांस टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुल 167 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 35 लाख रुपये बताई जा रही है।

इन मोबाइल फोनों को बरामद करने की कार्यवाही ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के आधार पर की गई। पुलिस की तकनीकी दक्षता और तत्परता के चलते यह उपलब्धि संभव हो सकी।

मोबाइल फोनों की वापसी पाकर उनके स्वामियों ने बुलंदशहर पुलिस का आभार व्यक्त किया और पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्य जनता के विश्वास को और मजबूत करता है।

पुलिस विभाग ने भी आमजन से अपील की है कि मोबाइल गुम होने या चोरी होने की स्थिति में तुरंत ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे त्वरित कार्रवाई की जा सके।

यह सफलता बुलंदशहर पुलिस के जनसेवा और कर्तव्यनिष्ठा का प्रमाण है।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment