Search

बुलंदशहर: भाकियू महाशक्ति ने तीन कॉलोनियों को नगर पालिका में दर्ज कराने की मांग पर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

64 Views

बुलंदशहर में भाकियू महाशक्ति के राष्ट्रीय कार्यालय पर बैठक में इंद्रलोक, बालाजी और रामविहार कॉलोनियों को नगर पालिका में दर्ज कराने की मांग उठी। सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।


बुलंदशहर: भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय कार्यालय, शिकारपुर बाईपास रोड पर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने की।

बैठक में इंद्रलोक कॉलोनी, बालाजी कॉलोनी और रामविहार कॉलोनी के सैकड़ों निवासी शामिल हुए। कॉलोनीवासियों ने बताया कि इन तीनों कॉलोनियों में करीब सात हजार लोग रह रहे हैं, लेकिन अब तक नगर पालिका बुलंदशहर में इनका परिसीमन दर्ज नहीं किया गया है।

इसी मांग को लेकर कॉलोनीवासियों ने भाकियू महाशक्ति के राष्ट्रीय कार्यालय पर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को मौके पर बुलाया। इस दौरान भाकियू महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में कॉलोनीवासियों ने उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन अधिशासी अधिकारी को सौंपा।

ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि 15 दिनों के भीतर तीनों कॉलोनियों को नगर पालिका बुलंदशहर में दर्ज नहीं किया गया, तो कॉलोनीवासी व संगठन मिलकर नगर पालिका में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी।

इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में रिटायर्ड फौजी, महिलाएं और स्थानीय लोग मौजूद रहे।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment