सिकंदराबाद। क्षेत्र के ग्राम भराना में स्थित गंग नहर के पास नर्मदेश्वर आश्रम पर श्रीमद् भागवत कथा (सप्ताह ज्ञान यज्ञ समारोह ) का आयोजन किया जाएगा। जोकि 17 मई 2024 से 25 मई 2024 तक नित्य होगी। नर्मदेश्वर आश्रम के संरक्षक महंत परम पूज्यनीय संत 1008 श्री श्री सीता शरण महाराज एवं आयोजक समिति भराना द्वारा आयोजन किया जाएगा।नवग्रह शनि मंदिर पावन धाम के महंत ज्योतिष आचार्य कथा व्यास पंडित आशीष उपाध्याय वशिष्ठ ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 मई 2024 को 151 कलश के साथ भव्य शोभा यात्रा ग्राम भराना में निकाली जाएगी। भागवत कथा का स्मर्ण कथा व्यास राकेश कृष्ण शास्त्री वृंदावन धाम द्वारा कोय जाएगा एवं राष्ट्रीय स्तर के संत क्रांतिकारी संत परम पूजनीय 1008 हितेश्वर नाथ महाराज का भी प्रवचन कार्यक्रम कथा के बीच में एक दिन होगा। दंडी स्वामी भी भागवत कथा में समागम करेंगे। भागवत कथा के समापन पर 25 मई 2024 को पूर्ण हवन एवं बाद में विशाल भंडारे का आयोजन भी होगा। पंडित आशीष उपध्याय ने कहा कि भागवत कथा की सूचना स्थानीय प्रशासन को लिखित रूप में दे दी गई है सभी सनातन धर्म प्रेमियों से आग्रह है कथा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ प्राप्त करें।
गांव भराना में नर्मदेश्वर आश्रम पर 17 मई से होगा श्री मद भागवत कथा का आयोजन
Share Now :
WhatsApp
Rohit Bansal
Other News
सिकंदराबाद: चोरी की बाइक और मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार
August 16, 2026
सिकंदराबाद: हिंदू-मुस्लिम कौमी एकता तिरंगा यात्रा, उमड़ा जनसैलाब
August 16, 2026
