Search

सिकंदराबाद: बबीता सैनी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत

763 Views

सिकंदराबाद। शुक्रवार को कस्बा क्षेत्र के सलेमपुर कायस्थ रोड स्थित बबीता सैनी के आवास पर भारतीय किसान यूनियन कर्मठ संगठन की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह प्रधान ने की।

बैठक में सर्वसम्मति से बबीता सैनी को संगठन की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया और राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन्हें मनोनयन पत्र सौंपा। वहीं महिला मोर्चा की तहसील अध्यक्ष के पद पर संध्या कुमारी तथा तहसील उपाध्यक्ष के लिए हिना सैनी को मनोनीत किया गया।

नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष बबीता सैनी ने संगठन की नीतियों पर चलकर किसानों और जरूरतमंदों की आवाज मजबूती से उठाने का संकल्प लिया। इस मौके पर फूल-मालाओं से नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में कुलदीप यादव, विजयभान, कृष्ण यादव, राजेंद्र सिंह, वीनेश, जोगेंद्र, रोहित सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Leave a Comment