सिकंदराबाद: कोतवाली के पूर्व प्रभारी और नगर क्षेत्र में अपनी सख्त कार्यशैली के लिए पहचान बना चुके इंस्पेक्टर अनिल कुमार शाही को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। वे इंस्पेक्टर से प्रमोट होकर अब क्षेत्राधिकारी (सीओ) बन गए हैं।
अनिल कुमार शाही फरवरी 2025 में बुलंदशहर से स्थानांतरित होकर सिकंदराबाद कोतवाली में प्रभारी के रूप में आए थे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई।
उन्होंने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया। कई अहम मामलों में उनकी निर्णायक कार्रवाई ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई। उनकी सख्त और मजबूत छवि के चलते पुलिस व्यवस्था पर भी बेहतर नियंत्रण स्थापित हुआ और आमजन में सुरक्षा का विश्वास बढ़ा।
जनपद में उनकी पहचान एक ईमानदार, सक्रिय और प्रभावी अधिकारी के रूप में रही है।
पदोन्नति के बाद अब वे क्षेत्राधिकारी के रूप में नई जिम्मेदारी संभालेंगे। उनके प्रमोशन से पुलिस महकमे में खुशी की लहर है और पुलिसकर्मियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
सिकंदराबाद: इंस्पेक्टर अनिल कुमार शाही का प्रमोशन, बने सीओ
Share Now :
WhatsApp
