Search

सिकंदराबाद: विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने सड़क और लाइब्रेरी निर्माण का शिलान्यास किया

Share Now :

WhatsApp
565 Views

सिकंदराबाद के ग्राम अजय नगर में विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने 25.2 लाख की लागत से चार सड़क इंटरलॉकिंग टाइल्स और 26.72 लाख की लागत से लाइब्रेरी के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। ग्रामीणों ने उनका पारंपरिक स्वागत किया और विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।


सिकंदराबाद: ग्राम अजय नगर में विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने आज 25.2 लाख की लागत से बनने वाली चार सड़क इंटरलॉकिंग टाइल्स और 26.72 लाख की लागत से बनने वाली पुस्तकालय के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

ग्रामीणों ने विधायक का पारंपरिक स्वागत किया और सड़क निर्माण कार्य के लिए आभार व्यक्त किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि अच्छी सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास का महत्वपूर्ण संकेत हैं। सुगम आवागमन से क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होता है।

विधायक ने यह भी बताया कि पुस्तकालय की स्थापना गांव के युवाओं द्वारा की गई है, जो एक सकारात्मक और बौद्धिक समाज की पहचान है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना सभ्य समाज की कल्पना नहीं की जा सकती और पुस्तकालय अच्छे समाज के निर्माण की नींव तैयार करता है।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment