Search

सिकंदराबाद: अग्रसेन लीला के साथ दो दिवसीय जन्म महोत्सव सम्पन्न, वेबसाइट रिलांचिंग और लकी ड्रा बने आकर्षण का केंद्र

1,102 Views

सिकंदराबाद में मंदिर भजनलाल परिसर में आयोजित दो दिवसीय महाराजा अग्रसेन जन्म महोत्सव अग्रसेन लीला के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में वेबसाइट रिलांचिंग, माता माध्वी रसोई और बच्चों के लिए लकी ड्रा मुख्य आकर्षण रहे।


सिकंदराबाद: शनिवार की रात मंदिर भजनलाल परिसर में महाराजा अग्रसेन जन्मोत्सव की श्रृंखला में आयोजित दो दिवसीय जन्म महोत्सव का समापन भव्य अग्रसेन लीला के साथ हुआ।
मुरादाबाद की कार्तिकेय संस्था के निर्देशक डा. पंकज दर्पण अग्रवाल के निर्देशन में प्रस्तुत लीला ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

लीला में महाराजा अग्रसेन के जन्म से लेकर शिक्षा ग्रहण, युवावस्था में भगवान कृष्ण का मार्गदर्शन, नागवंश के साथ सांस्कृतिक मिलन और विवाह की कथा, इंद्र के साथ वैमनस्य, माता महालक्ष्मी की तपस्या से आशीर्वाद प्राप्त कर नए राज्य की स्थापना, 18 पुत्रों का जन्म, गुरु परंपरा का सम्मान, जीव बली पर रोक और समाजवाद की स्थापना जैसी प्रेरणादायक गाथाओं का सुंदर मंचन किया गया।
अंत में अग्रसेन आरती के साथ लीला का समापन हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक लक्ष्मीराज सिंह, संरक्षक राम प्रकाश सिंघल, अशोक सिंघल और एन.के. बंसल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर समिति की वेबसाइट का अपग्रेडेशन पूर्ण होने पर उसका रिलांचिंग किया गया।
भव्य अग्रवाल ने बताया कि जल्द ही समिति का यूट्यूब चैनल भी प्रारंभ किया जाएगा।

कार्यक्रम में माता माध्वी रसोई द्वारा परोसे गए स्वादिष्ट व्यंजनों का लोगों ने सपरिवार आनंद लिया।
समापन सत्र में आयोजित लकी ड्रा में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, और आठ विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पंकज दर्पण अग्रवाल, ककोड चेयरमैन मोहित सिंघल, भव्य अग्रवाल, पत्रकार मुकेश शर्मा, अरविंद चौहान, आबाद नकवी, मनोज गौतम, पवन शर्मा, एन.के. बंसल, उषा बंसल को सम्मानित किया गया।
मंच संचालन राजेश अग्रवाल ने किया।

महिलाओं और युवाओं की भागीदारी कार्यक्रम की विशेषता रही।
कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में मोहनलाल गोयल, अशोक सिंघल, शिवप्रकाश काका, नितिन अग्रवाल, दीपक सिंघल, राजेश अग्रवाल, विभोर गुप्ता, पुनीत चंद्रा, चंद्रप्रकाश बंसल, पीयूष गोयल, नवीन सिंघल, देवांश अग्रवाल सहित अनेक सदस्यों का सहयोग सराहनीय रहा।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment