Search

बुलंदशहर: बीबी नगर में आदर्श रामलीला का भव्य शुभारंभ, मुख्य अतिथि चौधरी मांगेराम त्यागी का हुआ जोरदार स्वागत

101 Views

बुलंदशहर: आदर्श रामलीला कमेटी बीवी नगर द्वारा आयोजित रामलीला का उद्घाटन समारोह भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी मांगेराम त्यागी का फूल-मालाओं व जयघोष के साथ जोरदार स्वागत किया गया।

उद्घाटन अवसर पर उनके साथ जिला युवा अध्यक्ष ठाकुर शैलेंद्र आर्य, जिला प्रभारी धर्मवीर उर्फ गुड्डू प्रधान, जिला उपाध्यक्ष आलोक राठी, तहसील अध्यक्ष यशपाल चौधरी, कुलदीप चौधरी व जगबीर चौधरी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी अतिथियों का गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया।

चौधरी मांगेराम त्यागी ने रामलीला मंच का फीता काटकर नाट्य रूप का शुभारंभ कराया और कलाकारों की हौसलाअफजाई की। उन्होंने अपने संबोधन में भगवान श्रीराम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके पदचिह्न मानव जीवन के लिए प्रेरणादायी हैं। उन्होंने जय श्रीराम के नारों के साथ उपस्थित श्रद्धालुओं से भगवान राम के आदर्श मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जिला युवा अध्यक्ष ठाकुर शैलेंद्र आर्य ने कहा कि भगवान श्रीराम का असली चरित्र चित्रण वाल्मीकि रामायण में मिलता है, जिसे आर्य समाज के संग्रहालय से प्राप्त किया जा सकता है।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ताओं में चौधरी मांगेराम त्यागी, ठाकुर शैलेंद्र आर्य, धर्मवीर उर्फ गुड्डू प्रधान, आलोक राठी, बाबा बजरंगबली आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Leave a Comment

Other News