Search

सिकंदराबाद पुलिस को बड़ी सफलता, एटीएम जालसाज गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार

406 Views

सिकंदराबाद: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सिकंदराबाद पुलिस ने एटीएम जालसाजी में लिप्त गैंग के तीन सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। अभियुक्तों के कब्जे से 6400 नकद,दो मोबाइल फोन, वाहन नंबर प्लेट का बॉक्स, एक लोहे की प्लेट तथा तीन एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त-

शमीम अंसारी पुत्र अब्दुल सलीम,निवासी नेहरू बिहार, थाना दयालपुर,दिल्ली

दानिश पुत्र शाहबुद्दीन, निवासी न्यू सीलमपुर,थाना सीलमपुर,दिल्ली

मुजाहिद पुत्र आजाद,निवासी मुजाहिद पार्क, थाना ट्रोनिका सिटी,जनपद गाजियाबाद।

बरामदगी –

6400 नगद

02 मोबाइल फोन

01 वाहन नंबर प्लेट बॉक्स

01 लोहे की स्केल्ड प्लेट

03 एटीएम कार्ड

उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न थानों में गंभीर धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत है।

अभियुक्त एटीएम मशीनों के आस-पास सक्रिय रहकर भोले-भाले नागरिकों को अपना शिकार बनाते थे। एटीएम से पैसे निकालने वाले व्यक्तियों को बहला-फुसलाकर उनके एटीएम कार्ड बदल लेते अथवा ठगी कर उनके खाते से पैसे निकाल लेते थे। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही कर उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
Poll not found
Spread the love

Published On

Leave a Comment