बुलंदशहर। बीती रात्रि थाना अगौता पुलिस टीम एक अभिसूचना पर किसोली मोड़ पर संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चैकिंग कर रही थी तभी असावर रोड़ गुलावठी की तरफ से बाइक सवार एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। जिसको पुलिस द्वारा रूकने का इशारा किया गया तो पुलिस टीम को देखकर तेज गति से बाइक को मोडकर ग्राम किसोली की तरफ भागने लगा। भागने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। अभियुक्त ने अपने आप को पुलिस से घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम की आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। जिसको घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार/घायल बदमाश की पहचान नन्हे उर्फ नियाज मौहम्मद पुत्र बासी उर्फ अब्बासी निवासी ग्राम खिवाई थाना सरूरपुर जनपद मेरठ के रूप में हुई है। घायल बदमाश को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
थानाध्यक्ष अगौता संदीप कुमार ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया बदमाश शातिर किस्म का लुटेरा/डकैत है। आरोपी द्वारा 04/05 मार्च 2024 की रात्रि में थाना अगौता क्षेत्रान्तर्गत निर्माणाधीन बुलंद बायो गैस प्लांट में अपने साथियो के साथ मिलकर डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी पर जनपद बुलंदशहर के थाना अगौता समेत जनपद मेरठ के थाना सरूरपुर में भी मामला दर्ज है।
पुलिस ने आरोपी नन्हे उर्फ नियाज मौहम्मद के कब्जे से अवैध असलाह, कारतूस व बाइक बरामद की है। पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया जाएगा।