Search

सिकंदराबाद: मिशन शक्ति की पहल से वैवाहिक विवाद सुलझाने में मिली सफलता

370 Views

सिकंदराबाद। कोतवाली सिकंदराबाद के मिशन शक्ति केंद्र की टीम ने काउंसलिंग के माध्यम से एक दंपति के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद को सुलझाने में सफलता हासिल की। दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से समझौता करते हुए साथ रहने और नए सिरे से जीवन शुरू करने का निर्णय लिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में 29 अक्टूबर गुरुवार को मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी उप निरीक्षक शीबा ने पति-पत्नी को बुलाकर उनकी समस्याएं सुनीं और काउंसलिंग के जरिए आपसी मतभेद दूर करने का प्रयास किया। बातचीत के बाद दोनों पक्षों के बीच सहमति बन गई और उन्होंने एक-दूसरे पर विश्वास बनाए रखते हुए हंसी-खुशी जीवन बिताने का भरोसा दिलाया।

मिशन शक्ति प्रभारी शीबा व उनकी टीम ने दंपति को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं देते हुए पुरानी बातों को लेकर विवाद न करने तथा आपसी समझ, विश्वास और सामंजस्य के साथ वैवाहिक जीवन बिताने की सलाह दी।


Spread the love

Published On

Leave a Comment