106 Views
Sikandrabad News: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय द्वारा घोषित बीएड प्रथम वर्ष के परीक्षा परिणाम में जेएस कालेज की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नाम रोशन किया। छात्रा श्वेता गौतम ने 77.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, हर्षिता सिंह और मनीषा लोधी 75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से दूसरे और फरहीन 74.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहीं। अधिकांश छात्राओं ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। बी.एड. विभाग की प्रभारी एवं असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.गीता शेखावत ने दी। महाविद्यालय के संरक्षक नितिन भटनागर ने कहा कि छात्रों की सफलता किसी भी शैक्षणिक संस्थान की सबसे बड़ी उपलब्धि है। सचिव रचना भटनागर ने सफलता का श्रेय छात्राओं की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। प्राचार्य प्रोफेसर वैभव जैन छात्रों को शुभकामनाएं दी।
