Search

सिकंदराबाद: जोखाबाद बिजलीघर से जुड़े क्षेत्रों में कल तीन घंटे गुल रहेगी बिजली

109 Views

सिकंदराबाद:  जोखाबाद नंबर-2 विद्युत उपकेंद्र पर रविवार 11 अक्टूबर को 11 केवी बीसीबी स्थापित करने का कार्य किया जाएगा। इसके चलते सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कार्य सालासर टेक्नो एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड के ठेकेदार द्वारा कराया जाएगा।

इन क्षेत्रों में प्रभावित रहेगी आपूर्ति

विद्युत विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, बिजली कटौती से जोखाबाद, जीटी रोड, तेज सिंह कॉलोनी, नवीन सब्जी मंडी, मेन हाईवे, बाजार माधोदास, कायस्थवाड़ा, शेखवाड़ा, गुलावठी अंडरपास, रामबाड़ा और हरिशाह समेत संबंधित उपकेंद्र से जुड़े सभी स्वतंत्र पोषकों के उपभोक्ता प्रभावित होंगे।

पहले निपटा लें जरूरी काम

एसडीओ रवि कुमार ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय पर बिजली आपूर्ति बाधित रहने को देखते हुए अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें। विभाग ने बिजली कटौती के दौरान उपभोक्ताओं से सहयोग बनाए रखने की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद जताया है।


 

Spread the love

Published On

Leave a Comment