Search

गणेश चतुर्थी पर भक्ति के रंग में रंगा सिकंदराबाद, धूमधाम से निकली भव्य शोभायात्रा

269 Views

सिकंदराबाद में गणेश चतुर्थी के अवसर पर युवा आद्य शक्ति मंडल की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। आकर्षक झांकियों, डीजे, ढोल-ताशों और मां काली के अखाड़े ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।


सिकंदराबाद: गणेश चतुर्थी के अवसर पर नगर में श्री गणेश महोत्सव के उपलक्ष्य में युवा आद्य शक्ति मंडल के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान गणेश, भगवान श्रीकृष्ण, बाबा महाकाल और खाटू श्याम बाबा की आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।

शोभायात्रा का शुभारंभ चैम्बर की धर्मशाला, अग्रसेन चौक दनकौर तिराहे से भगवान गणेश एवं मां काली के अखाड़े की विधिवत आरती के साथ किया गया। इसके बाद शोभायात्रा विजयद्वार, चौधरीवाड़ा, वैद्यवाड़ा, बड़ा बाजार, हनुमान चौक और कबाड़ी बाजार सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई मंदिर भजन लाल स्थित गणेश मंडप पर पहुंचकर संपन्न हुई।

शोभायात्रा में नौ प्रमुख प्रस्तुतियां शामिल रहीं। इनमें दो डीजे, ढोल-ताशे, खाटू श्याम बाबा की झांकी, शेषनाग पर विराजमान भगवान श्रीकृष्ण की झांकी, दो भालू, बाबा महाकाल की पालकी, मां काली का अखाड़ा और भगवान गणेश की भव्य झांकी शामिल रही।

डीजे की धुनों के बीच मां काली के अखाड़े के कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब प्रस्तुत किए। कलाकारों के प्रदर्शन ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं भक्ति गीतों पर श्रद्धालु जमकर झूमे और नृत्य करते नजर आए।

शोभायात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गूंजते रहे। नगरवासियों ने जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया और पुष्पवर्षा की। इससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

इस अवसर पर युवा आद्य शक्ति मंडल के लक्की गोयल, मयंक गोयल, आकाश लाला, सोनू पंडित, शैंकी सक्सैना, हनु गोयल, रुद्र, ध्रुव, मनीष सैनी, नैतिक गोयल, मोहित सक्सैना सहित मंडल के अनेक सदस्य और श्रद्धालु मौजूद रहे। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोतवाली प्रभारी शैलेन्द्र प्रताप सिंह के साथ-साथ पुलिस बल भी तैनात रहा। 


 

Spread the love

Leave a Comment

Other News