Search

सिकंदराबाद: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में जोरदार प्रदर्शन

411 Views

सिकंदराबाद:  बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर कथित अत्याचारों के विरोध में रविवार दोपहर सिकंदराबाद क्षेत्र में विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन मंदिर भजनलाल से प्रारंभ होकर कबाड़ी बाजार, बड़ा बाजार, वैद्यवाड़ा, चौधरीवाड़ा, विजय द्वार होते हुए दनकौर तिराहे तक पहुंचा।

दनकौर तिराहे पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए बांग्लादेश का पुतला दहन किया और बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे कथित हमलों का विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान “जय श्री राम” के नारे लगाए गए।

प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर लगातार हमले हो रहे हैं, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की जा रही है और धार्मिक स्थलों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने इन घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की।

हिंदू संगठनों ने भारत सरकार से इस मामले में कड़ा रुख अपनाने की मांग की। साथ ही अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रहे कथित अत्याचारों का मुद्दा उठाने और पीड़ितों को न्याय दिलाने की अपील की।

इस विरोध प्रदर्शन में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, दुर्गावाहिनी सहित कई स्थानीय हिंदू संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल रहे। प्रमुख रूप से मनोज, प्रिंस, प्रदीप बैसोया (एबीवीपी), कर्मवीर भाटी, ऋषभ (बजरंग दल), चिंटू भाटी (हिंदू रक्षा दल), पंडित घनश्याम, मोहित गोयल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा। मौके पर पुलिस प्रशासन भी तैनात रहा और स्थिति पर नजर बनाए रखी गई।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment