Search

सिकंदराबाद: घने कोहरे में हाइवे पर हादसा, मीट भरे ट्रक का चालक घायल

490 Views

सिकंदराबाद: रविवार को कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर नायरा पेट्रोल पंप के सामने सड़क हादसा हो गया। यहां सरिया से लदे खड़े ट्रक में पीछे से आ रहे मीट भरे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में मीट भरे ट्रक का चालक घायल हो गया।

मीट भरे ट्रक के चालक अब्दुल ने बताया कि वह अलीगढ़ से लोनी जा रहा था। सिकंदराबाद में नायरा पेट्रोल पंप के पास घना कोहरा होने के कारण सड़क पर खड़ा सरिया लदा कंटेनर उसे दिखाई नहीं दिया, जिससे उसका ट्रक पीछे से टकरा गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर यातायात सुचारु कराया। कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार शाही ने बताया कि घायल चालक को उपचार के लिए नगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment