Search

बुलंदशहर: गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर लगाए गए रिफ्लेक्टर, सड़क सुरक्षा को लेकर चला विशेष अभियान

430 Views

बुलंदशहर: सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से सीओ यातायात पूर्णिमा सिंह के नेतृत्व में विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए, जिससे रात के समय और कोहरे में वाहनों की दृश्यता बढ़ सके और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो।

सीओ यातायात पूर्णिमा सिंह ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, ओवरलोडिंग से बचने और रिफ्लेक्टर का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे सुरक्षा उपाय भी बड़ी दुर्घटनाओं को रोकने में अहम भूमिका निभाते हैं।

इस दौरान ट्रैफिक इंस्पेक्टर राजपाल तोमर भी मौजूद रहे। उन्होंने चालकों को सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक किया और सड़क सुरक्षा नियमों के पालन पर जोर दिया। पुलिस प्रशासन की इस पहल से वाहन चालकों में सुरक्षा को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment